घर-घर में बन रहे लोअर, एप्रिन व अचार

- दो सौ महिलाओं का सहारा बना सूर्या फाउंडेशन
(संजय तोमर)
ग्वालियर| करीब दो सौ से ज्यादा महिलाओं का समूह ग्वालियर व भिंड़ के ग्रामीण क्षेत्रों में अनोखी क्रांति कर रहा है। इस स्व सहायता समूह में शामिल महिलाएं घरेलू उपयोग में आने वाला सामान बनाकर स्वावलंबी ही नहीं बन रहीं वरन वह लखपति दीदी बन चुकी हैं। घर पर ही हाथ से बने विभिन्न उत्पादों का निर्माण करके जहां खुद को इन महिलाओं ने आत्मनिर्भर बनाया है वरन वे ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को भी सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षित कर रही हैं।
मालनपुर स्थित सूर्या फाउंडेशन की ओर से रविवार को एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आई कुछ महिलाएं ऐसी थीं जो यहां हो रहे विभिन्न कार्यक्रमों में अपने स्टाल के साथ मौजूद थीं। बेहद शांतचित्त होकर पूरे आयोजन को देख रहीं कविता, क्रांति और ऊषा अपने घरेलू उत्पादों के साथ यहां मौजूद थीं। विभिन्न प्रकार के अचार, गोबर से बनी धूप बत्ती, गणेश प्रतिमा और घर में प्रयोग होने वाले पुराने कपड़े के बने दरी, चादर और अन्य उत्पाद ऐसे थे जो बेहद आकर्षक व उपयोगी दिख रहे थे। सूर्या फाउंडेशन ऐसी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कई वर्षों से प्रशिक्षण दे रहा है।




अचार, लोअर, एप्रिन का हो रहा निर्माण
समूह से जुड़ी एक महिला कांति ने बताया कि घर पर बनाए गए उत्पादों को बड़े शहरों में होने वाले मेलों में बिक्री के लिए वे ले जाती हैं। यहां पर आने वाले सैलानी उनके बनाए अचार, पापड़, बड़ी जैसे उत्पादों को पसंद आने पर खरीदते हैं। इससे उनको हर माह 15-20 हजार रुपए की आय होती है। वहीं ऊषा ने बताया कि वे भी बेहद आकर्षक ढंग से बनाए गए मिट्टी व गोबर की गणेश प्रतिमाएं व गोबर से बनी धूप बत्ती व इसी तरह के अन्य उत्पाद तैयार करती हैं। इनको बिक्री के लिए बड़े-बड़े मेलों व दुकानों पर बेचा जाता है। फाउंडेशन भी हमें इनकी बिक्री में मदद कराता है। कविता ने बताया कि सिंधवारी गांव में टीशर्ट, लोअर, हैंडबैग, एप्रिन जैसे उत्पादों का निर्माण कर शहरों में भिजवाते हैं। उन्होंने बताया कि इससे उन्हें हर माह 35-40 हजार रुपए की आय हो जाती है। भिंड जिले के इकहरा में भी महिलाएं घर पर बनाए गए विभिन्न उत्पादों से अच्छी आय अर्जित कर आत्मनिर्भरता का संदेश दे रही हैं।

लाखों की कर रही आय
समूह के समन्वयक का कार्य करने वाले नरोत्तम ने बताया कि समूह से दो सौ से ज्यादा महिलाएं जुड़ी हैं। इनमें तीन महिलाएं ऐसी हैं जो हर माह एक लाख रुपए तक की आय अर्जित कर लखपति दीदी बन चुकी हैं। इनके अलावा कई महिलाएं हर माह 15 से 20 हजार रुपए तक की कमाई अपने बनाए गए उत्पादों से कर रही हैं। सूर्या रोशनी लिमिटेड के सीईओ वसुमित्र पांडेय ने बताया कि हम महिलाओं के शिक्षा व स्वास्थ्य को लेकर भी ग्रामीण क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। इससे महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक स्तर पर भी सशक्त बनाया जा सके हैं।     

posted by Admin
17

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->