भा क पा के राष्ट्रीय आवाहन पर 01 से 03 दिसंबर को जेल भरो आंदोलन की तैयारी में पार्टी की बैठक संपन्न



*ग्वालियर में 01 दिसंबर को प्रदर्शन कर जेल भरो सत्याग्रह को सफल बनाने का संकल्प*

*बदलाव जरूरी है मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने और एस आई आर को समाप्त करने की मांग*

*कॉम कौशल शर्मा एडवोकेट भा क पा* 

 भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला ग्वालियर पार्टी की बैठक सरवटे भवन हजीरा ग्वालियर पर आयोजित की गई, जिसमें आगामी 01 दिसंबर को प्रदेशभर में आयोजित होने वाले जेल भरो सत्याग्रह को ग्वालियर में सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियों पर चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश और उत्साह के साथ आंदोलन में भागीदारी करने तथा प्रत्येक क्षेत्र से अधिकाधिक संख्या में साथियों को शामिल करने का संकल्प लिया।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला ग्वालियर के सहसचिव एवं मध्य प्रदेश राज्य कार्यकारिणी सदस्य कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट ने विज्ञप्ति जारी कर कहां कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बनी सरकार की जन विरोधी नीतियों से भारत की अमन पसंद मेहनतकश जनता, धर्मनिरपेक्षता के लिए प्रतिबद्ध नागरिक त्रस्त हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का फासीवादी, प्रतिगामी संकीर्ण एजेंडा भारत पर थोपा जा रहा है। फासीवादी - पूंजीवादी गठजोड़ के कारण भारत के सार्वजनिक क्षेत्र, सरकारी उपक्रमों पर संकट गहराता जा रहा है। अल्पसंख्यकों , दलितो, वंचितों, आदिवासियों, महिलाओं पर अत्याचार की वारदाते बढ़ती जा रही है। भारत के संवैधानिक मूल्यो,संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को ध्वस्त किया जा रहा है। सरकार की जन विरोधी नीतियों के विरोध करने पर नागरिकों के नाम मतदाता सूचियो में हटाने की साजिश हो रही है। दवाओं और आम जनता के दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर एमआरपी के नाम पर वास्तविक कीमत से 300 से 400 प्रतिशत तक अधिक मूल्य छापकर आम जनता की जेब पर डाका डाला जा रहा है। बेतहाशा बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। चुनाव आयोग पर मौजूदा केंद्र एवं राज्य सरकार के पक्ष में वोट चोरी के गंभीर आरोप, मजदूरों और किसानों के विरुद्ध बढ़ता सरकारी शिकंजा तथा संविधान की मूल भावना की अवहेलना करने वाली सरकारी नीतियां, लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं। जिसके खिलाफ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने राष्ट्रीय स्तर पर 01 दिसंबर से 03 दिसंबर 2026 तक पूरे देश में जेल भरो आंदोलन का आव्हान किया है। 
*बदलाव जरूरी है* के आव्हान के साथ मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने एवं एस आई आर को समाप्त करने की मांग की गई है ।
मध्य प्रदेश राज्य पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में 01 दिसंबर को सभी जिलों में प्रदर्शन, सत्याग्रह कर जेल भरो आंदोलन का निर्णय लिया है। इसी तारतम्य में ग्वालियर में 01 दिसंबर 2026 को जिलाधीश कार्यालय पर विशाल प्रदर्शन कर सत्याग्रह जेल भरो आंदोलन किया जाएगा।
केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ देशभर में चल रहे 'बदलाव जरूरी है' आंदोलन को लगातार व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। जिला ग्वालियर के सभी पार्टी कार्यकर्ताओं, जन संगठनो एवं मेहनतकश पीड़ित जनता से 01 दिसंबर को प्रदेशव्यापी जेल भरो सत्याग्रह को सफल बनाने की अपील की। बैठक की अध्यक्षता कॉमरेड सुरेश कुमार वर्मा ने की।
आज की बैठक में कॉमरेड कौशल शर्मा एडवोकेट, कॉम रवीद्र सरवटे एडवोकेट,कॉम रतन कुमार वर्मा एडवोकेट,कॉम प्रकाश वर्मा,कॉम अनवर खान,कॉम रमेश सविता,कॉम आनंद ठाकुर, कॉम श्यामलाल वर्मा,कॉम संतोष कुमार आर्य, कॉम अशोक वर्मा,कॉम बिरखा राम, कॉम एस के वर्मा, कॉम ज्ञान देवी वर्मा सहित अनेक साथियो ने भागीदारी की।

posted by Admin
14

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->