जन्मदिन के अवसर पर सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा जीवायएमसी क्लब, चेम्बर्स आफ कामर्स भवन के सामने, होने वाले आयोजन को लेकर सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में लिए गए निर्णय के अनुसार निशुल्क 19 वां सकल ब्राह्मण युवक युवती परिचय सम्मेलन में 11 सेक्टर बनाए गए हैं । जिसमें सेक्टर अध्यक्ष एवं प्रभारी रिश्ता कराने का कार्य करेंगे। संस्थापक अध्यक्ष डॉक्टर जयवीर भारद्वाज ने अध्यक्षीय आसन्न से कहा कि अविवाहित प्रतिभाशाली 70/प्रतिशत मार्क लाने वाली बेटियों का सम्मान भगवान श्री परशुराम जी के चित्र,अंगवस्त्र,श्रीफल, स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित करने का निर्णय सकल ब्राह्मण महा समिति ने लिया है। और इसके लिए निशुल्क प्रविष्टियां 4 दिसंबर तक अपनी मार्कशीट के साथ ब्राह्मण रिश्ता केंद्र, भारद्वाज मेंशन दौलतगंज में सायं काल 5-00 बजे से 7-00 बजे तक देवेन्द्र कुमार पाठक जी पर जमा कर सकेंगे। बेटियों का सम्मान करने की का मुख्य लक्ष्य उन प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है जिससे आगे बढ़ सके। समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने बताया कि सम्मेलन की स्मारिका के लिए₹200 जिसमें उसके साथ दो लोगों के भोजन के कूपन निशुल्क दिए जाएंगे। रिश्ता तय होने के बाद सामूहिक विवाह सम्मेलन में भी विवाह निशुल्क कर सकेंगे संस्था की महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज ने कहा कि 24 दिसंबर को श्री अटल बिहारी वाजपेई जी के निवास स्थान शिंदे की छावनी में उनके जन्म की पूर्व संध्या पर 102 दीपक जलाकर उनके परिजनों का सम्मान किया जाएगा ,25 दिसंबर को प्रांतीय ब्राह्मण सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा जी की स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। पंडित गिरिराज गुरुजी, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री जी ने कहा कि जन्मपत्रिका का सम्मेलन स्थल पर निशुल्क मिलान आयोजकों ने की है। 11 सेक्टर में रिश्ते कराए जाएंगे। इस अवसर पर बीना भारद्वाज , सुधा दीक्षित ,ममता कटारे ,निशा शुक्ला ,संगीता शर्मा, अनीता रिछारिया,आशा त्रिपाठी, अंजू दीक्षित, माया भारद्वाज, शशि व्यास,डॉ. सरिता त्रिपाठी, शशि गोस्वामी,तरूण लता पाठक, ज्योति शर्मा, कविता उपाध्याय, श्याम बाबू शर्मा,डॉ मुन्नालाल शर्मा,देवेंद्र कुमार पाठक, संजय उपाध्याय,योगेंद्र दीक्षित एच.बी. शर्मा केबी दुबे,अजय शुक्ला, जितेंद्र राजौरिया आदि मौजूद थे। संचालन अनिता रिछारिया, ममता कटारे ने किया। आभार भागवताचार्य मधु कृष्ण दुबे ने माना। डॉ मुन्नालाल शर्मा, महामंत्री© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur