अनिरुद्धाचार्य महाराज की श्रीमद भागवत कथा के लिये अचलेश्वर मंदिर से निकलेगी कलश यात्रा

- विधायक डा. सिकरवार की अध्यक्षता में तैयारियों के लिये बैठक हुई
ग्वालियर। सामाजिक संस्था जन उत्थान न्यास के तत्वावधान में आगामी 30 नवंबर से आयोजित होने जा रही श्रीमद भागवत कथा की तैयारियों को लेकर गुरुवार को फूलबाग मैदान के समीप स्थित मानस भवन में न्यास के कार्यकर्ताओं की एक बैठक कार्यक्रम के सूत्रधार एवं न्यास के अध्यक्ष विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के नेतृत्व में आयोजित की गई। 
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. सतीश सिकरवार ने बताया कि फूलबाग मैदान में 30 नवंबर से 6 दिसंबर तक भव्य श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में देश-विदेश में विख्यात कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज अपने श्रीमुख से श्रद्धालुओं को कथा का अमृतपान कराएंगे। उन्होंने बताया कि कथा के शुभारंभ अवसर पर 30 नवंबर को सुबह 11 बजे भगवान अचलेश्वर महादेव मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई धूमधाम के साथ कथा स्थल फूलबाग मैदान पहुंचेगी। इस कलश यात्रा में हजारों की संख्या में मातृशक्ति  महिला-बहनें शामिल होंगी। बैठक में समाजसेवी महेश मुदगल, पण्डित गिर्राज शरण शर्मा, पारीक्षित बेताल सिंह गुर्जर, उत्तम सिंह कुशवाह, डाॅ. राम पाण्डे, डाॅ. राकेश अग्रवाल, नरेन्द्र यादव, न्यास सचिव अवधेश कौरव, धमेन्द्र शर्मा, श्रीमती गायत्री सुधीर मण्डेलिया, श्रीमती ममता कटारे, श्रीमती रेखा जाटव, श्रीमती सुनीता तोमर, श्रीमती वीणा भारद्वाज, राजेश तोमर, अनूप शिवहरे, संदीप यादव, तरूण यादव, आदित्य सेंगर आदि मौजूद रहे।

posted by Admin
31

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->