अखिल भारतीय अग्रसेन महासभा ट्रस्ट का तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन वृंदावन में संपन्न, ग्वालियर की नई कार्यकारिणी घोषित



 अखिल भारतीय अग्रसेन महासभा ट्रस्ट (रजि.) का तीन दिवसीय तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन 17 से 19 नवंबर तक वृंदावन स्थित श्री ऋषि भवन में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। अधिवेशन में देश के विभिन्न राज्यों से आए 100 से अधिक पदाधिकारियों, सदस्यों और मातृशक्ति ने भाग लिया, जिसमें ग्वालियर से 10 प्रमुख सदस्यों ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश और महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों और सदस्यों का दुपट्टा व बैज पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया। अधिवेशन के दौरान नए संस्थापक ट्रस्टियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ भी दिलाई गई।
समाज की एकता और व्यापारिक उत्थान पर जोर दिया:अधिवेशन को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एवं मुख्य संस्थापक ट्रस्टी राकेश कंसल ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज को एकजुट करना, राजनीति में समाज की भागीदारी सुनिश्चित करना और समाज को एक नई दिशा प्रदान करना है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने समाज की एकजुटता और आपसी भागीदारी पर बल दिया। वहीं, राष्ट्रीय महामंत्री श्रीकृष्ण अग्रवाल ने कहा कि समाज के आर्थिक उत्थान के लिए स्थानीय और राष्ट्रीय स्तर पर व्यापारिक मेलों व नेटवर्किंग बैठकों का आयोजन किया जाएगा, ताकि समाज बंधु एक-दूसरे के व्यापार को आगे बढ़ाने में सहयोग कर सकें।
ग्वालियर और मध्य प्रदेश में नई नियुक्तियां
अधिवेशन में संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने मध्य प्रदेश और ग्वालियर जिले के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की, जिसमें रवि गर्ग मध्य प्रदेश प्रभारी,दिनेश चंद्र बंसल प्रदेश उपाध्यक्ष,नंदकिशोर अग्रवाल जिला अध्यक्ष (ग्वालियर),ज्योति अग्रवाल जिला महामंत्री ,विनोद सिंघल: जिला कोषाध्यक्ष ,शेफाली सिंघल जिला महिला अध्यक्ष ग्वालियर बनाया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष शिवानी कंसल, राष्ट्रीय संयोजक राजेंद्र गोयल, ट्रस्टी गण अनूप अग्रवाल, जे.के. अग्रवाल, राजेंद्र गर्ग, अंजना गोयल, नितिन अग्रवाल, डॉ. एस.के. गोयल, गिरीश गर्ग, पवन अग्रवाल, विवेक गोयल, रमेश गुप्ता सहित मोहित अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, नीमा अग्रवाल, रेनू अग्रवाल और निशि अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति व समाज बंधु उपस्थित रहे।
रात्रि सत्र में महिलाओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सभी उपस्थित सदस्यों ने समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया और वृंदावन के प्रमुख मंदिरों के दर्शन लाभ लिए। अंत में राष्ट्रीय महासचिव श्रीकृष्ण अग्रवाल ने सफल संचालन के साथ सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

posted by Admin
46

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->