सांसद कुशवाह ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ रवाना किया

ग्वालियर। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने और बेटियों की शिक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिले में भी जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा तैयार जागरूकता रथ को गुरुवार को सांसद भारत सिंह कुशवाह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अभियान के तहत आगामी 27 नवम्बर को अंतरराष्ट्रीय बाल विवाह उन्मूलन दिवस के अवसर पर सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित कर सामूहिक शपथ भी दिलाई जाएगी।
इस अवसर पर सांसद कुशवाह ने कहा कि बाल विवाह गंभीर सामाजिक कुरीति होने के साथ कानूनी अपराध भी है। बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक और शैक्षणिक विकास में बाधा बनते हैं। उन्होंने आमजन, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं, विवाह सेवा प्रदाताओं और समाज के प्रबुद्ध नागरिकों से आह्वान किया कि देवउठनी एकादशी एवं आगामी विवाह सीजन में अपने आसपास होने वाले बाल विवाह रोकने के लिए आगे आएं और बेटियों की उच्च शिक्षा और सशक्तिकरण में सहभागी बनें। सांसद कुशवाह द्वारा रवाना किया गया यह जागरूकता रथ 19 से 22 नवम्बर तक जिले के डबरा एवं पिछोर क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में भ्रमण करेगा। रथ के माध्यम से ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियों और प्रचार सामग्री के जरिए बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम के कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाएगी। रथ रवाना करते समय महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती उपासना राय एवं सहायक संचालक राहुल पाठक सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 

posted by Admin
39

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->