गौशाला में निर्मित शौचालय का लोकार्पण हुआ

ग्वालियर। नगर निगम द्वारा लाल टिपारा आदर्श गौशाला में श्रद्धालुओं एवं सैलानियों की सुविधा को देखते हुये विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत निर्मित सार्वजनिक शौचालय का लोकार्पण गौशाला के महंत मनु बाबा ने किया। 
उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत हम नागरिकों की सुविधा एवं जन सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए शहर में विभिन्न स्थानों पर सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा है। इसी क्रम में लाल टिपारा आदर्श गौशाला में आमजनों की सुविधा के लिए सर्व सुविधा युक्त सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया गया है जिसका लोकार्पण विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी एवं कार्यपालन यंत्र शैलेंद्र सक्सेना, सहायक यंत्री राजीव सोनी, उपयंत्री अजय शर्मा, प्रकाश अहिरवार, सुशील साहू, क्षेत्राधिकारी अनिल श्रीवास्तव, स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयक एवं कंसलटेंट अमित सिंह, देवेंद्र निम सहित आईईसी टीम के सदस्य एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
43

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->