निगम अध्यक्ष तोमर ने जनहित में सुविधाओं के विस्तार हेतु निगमायुक्त को लिखा पत्र
ग्वालियर । नगर के चारों ओर जनहित में सुविधाओं के विस्तार हेतु एवं आवारा गौवंश तथा यातायात के बढ़ते हुये दबाव के चलते आमजन की समस्याओं के निराकरण हेतु निगम अध्यक्ष मनोज तोमर ने निगमायुक्त को पत्र लिखकर अवगत कराया है।
निगम अध्यक्ष तोमर द्वारा पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि आसपास के क्षेत्रों से ग्रामीणों द्वारा आवारा गौवंश को नगरीय क्षेत्र में छोड़े जाने से आवारा गौयश द्वारा बच्चों एवं बुर्जुगों के साथ आये दिन घटित घटनाओं के समाचार मिलते हैं जिसके निराकरण हेतु ग्वालियर शहर को चारों ओर मुख्यतः ग्वालियर शहर में प्रवेश द्वारों के आसपास मिनी गौशाला स्थापित्त की जाये जिसने मितव्ययता के साथ निर्माण कार्य किये जाकर केवल टीनशेड फर्सी तथा खाद्यान्न एवं जल की व्यवस्था की जाये। इसके साथ ही फायर नगरीय क्षेत्र का विस्तार होने से फायर कॉल पर त्वरित सहायता पहुंचाने के लिए फायर वाहन तैनात करने का कार्य किया जाए। साथ ही सब्जी विक्रेताओं हेतु वर्तमान में शहर के आसपास के क्षेत्रों से कई किसान तथा सब्जी विक्रेता दूर-दराज के क्षेत्रों आकर शहर में कई जगह सब्जी विक्रय का कार्य करते हैं। अव्यवस्थित बाजार लगने से यातायात प्रभावित होता है तथा इन सब्जी विक्रेताओं को भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है ऐसे छोटे व्यवसाईयों, किसानों के सब्जी आदि विक्रय हेतु आवश्यक स्थल उपलब्ध कराना सुनिष्चित किया जाए।
उपरोक्त समस्त कार्य जनहित में अति आवश्यक है जिससे शहर पर पडने वाला अतिरिक्त दबाव कम किया जा सकता है, इसके लिए शहर के चारों ओर निगम की भूमि और यदि निगम के पास भूमि न हो तो राजस्व विभाग से भूमि की मांग की जाए तथा उक्त कार्य हेतु एक कैम्पस बाउंड्री वॉल लगाकर तैयार किया जाए, जिससे उक्तानुसार तीन पार्टीशन लगाकर केवल टीनशेड फर्श आदि का कार्य राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम ( से कराया जाये। प्रसाधन हेतु इन कैम्पस में सुलभ इंटरनेशनल के सहयोग से शौचालय तैयार कराये जाये, प्रत्येक कैम्पस में पी.एच.ई से नलकूप खनन कराया जाये।