मेला में शुरु होगा शुक्रवार से सात दिवसीय गांधी शिल्प बाजार

- 50 शिल्पी लेकर आ रहे देशभर की हस्तकलाएं
ग्वालियर। मेला सूर्य नमस्कार चौराहा स्थित दस्तकारी हाट परिसर में शुक्रवार से सात दिवसीय गांधी शिल्प बाजार शुरू होगा। इसमें देश के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पी अपनी हस्तनिर्मित वस्तुओं का प्रदर्शन और विक्रय करेंगे। बाजार में कपड़ों से लेकर सजावटी सामान, ज्वेलरी और हस्तशिल्प की विविध सामग्री उपलब्ध रहेगी। बाजार 26 नवंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 से रात 10 बजे तक खुलेगा।
टैगोर इंस्टीट्यूट फॉर मल्टीपर्पस एजुकेशन, भोपाल द्वारा कार्यालय विकास आयुक्त (हस्तशिल्प), वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से आयोजित इस बाजार में लगभग 50 शिल्पी भाग ले रहे हैं। गुजरात, महाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर, बिहार सहित देश के विभिन्न राज्यों से आए शिल्पी अपनी कलात्मक वस्तुएं लेकर पहुंचे हैं। बाजार में भागलपुरी सिल्क, असम सिल्क, कश्मीरी सिल्क, बनारसी सिल्क, कोसा सिल्क की साड़ियां, सूट, लखनवी चिकन वर्क, फुलकारी वर्क, चंदेरी और महेश्वरी साड़ियां, जरी वर्क, जूट बैग, वॉल हैंगिंग, एम्ब्रॉयडरी सहित हस्तनिर्मित उत्पाद मिलेंगे। इसके अलावा बांस के फर्नीचर, कुना मेट कुशन, ज्वेलरी और अन्य सजावटी सामान भी बिक्री के लिए रखे जाएंगे। बाजार का शुभारंभ नेशनल अवार्डी दीपक कुमार विश्वकर्मा, वस्त्र मंत्रालय के सहायक निदेशक अर्चित सहारे और संस्था के सचिव हेमराज सोनगरा की मौजूदगी में होगा। आयोजकों के अनुसार, बाजार का उद्देश्य देशभर के हस्तशिल्पियों को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए मंच उपलब्ध कराना है, जिससे लोग हस्तनिर्मित वस्तुओं को सीधे शिल्पियों से खरीद सकें।

posted by Admin
42

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->