सबसे बड़ा धर्म है भगवान का भजन: शास्त्री

- करौली माता मंदिर महलगांव में श्रीमद् भागवत कथा का दूसरा दिन
 ग्वालियर । यदि आपने विवाह किया है तो ग्रहस्थ धर्म की जिम्मेदारियां का निर्वहन करते हुए भगवान का भजन करना चाहिए। लेकिन जब घर की जिम्मेदारियां पूरी हो जाए तो 60 वर्ष के बाद पूरा समय भजन में लगाना चाहिए। यह विचार पंडित पवन शास्त्री ने करौली माता मंदिर महल गांव में आयोजित हो रही श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन गुरुवार को व्यक्त किए। इस मौके पर महामंडलेश्वर कपिल दास महाराज ने व्यास पीठ का पूजन किया।
शास्त्री ने कहा कि मनुष्य जब गर्भ में होता है तो उसे भारी कष्ट होता है जिससे निजात पाने के लिए वह भगवान से गुहार लगाता है लेकिन संसार में आते ही वह पुनः भगवान को भूल जाता है और संसार को सत्य मानकर भोग विलास में लग जाता है। उन्होंने कहा कि संसार में कुछ भी स्थाई नहीं है। यह जीवन नश्वर है और सिर्फ भगवान की भक्ति ही मुक्ति का मार्ग है। उन्होंने कहा कि भगवान की कथा सुनने से जीवन की व्यथा दूर हो जाती है। कलयुग में अधिकांश लोग आसुरी वृत्ति के हो गए हैं लेकिन भगवान की कथा सुनने से मनुष्य का स्वभाव सरल हो जाता है। बड़े भाग्य से मनुष्य का शरीर मिला है इसलिए इसे भगवान के भजन में लगाना चाहिए लेकिन मनुष्य नशे में लिप्त होकर अपने स्वास्थ्य और सम्मान दोनों खो  रहा है। नशे की वजह से कई घर बर्बाद हो गए इसलिए हमें नशा नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि संत दर्शन बड़े भाग्य से मिलते हैं कहीं भी अगर संत मिले तो नए प्रणाम कर कर आशीर्वाद ले क्योंकि संत के आशीर्वाद से विधाता की लेखनी तक मिट जाती है

posted by Admin
46

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->