मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने ’’समृद्ध व्यापारी समृद्ध मध्यप्रदेश’’ का संकल्प 55 जिलों के सेकडों व्यापारियों को दिलाया

कैट का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न 
 
  मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने प्रदेश से आये सेकडों व्यापारियों को शपथ दिलाई कि ’’समृद्ध व्यापारी समृद्ध मध्यप्रदेश’’ अभियान के तहत पूरे वर्ष हमकाम करेगे और हमारा लक्ष्य व्चापानी की आने वाली पीढी को रोजगार पाने वाला नहीं रोजगार देने वाला बनायेंगे। भोपाल के कुशाभाई ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेन्शन सेंटर में कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ने कहाकि सरकार औद्योािगक विकास के साथ व्यापारी औश्र व्यवसाय को नई गति देने के लिये प्रयासरत है। क्योंकि व्यापारी बहुत बडा इन्फेलेन्सर है जो कि प्रदेश की दशा तो बदलेगा ही साथ ही आने वाली पीढी को रोजगार पाने वाले की जगह रोजगार देने वाला बनादेगा जो प्रदेश की दिशा केलिये बहुत प्रेरणादायकहोगा।

  मध्यप्रदेश कैट के अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, प्रदेश पदाधिकारी एवं 55 जिलों से आये अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी को शपथ दिलाते हुये मुख्यमंत्री ने ’’समृद्ध व्यापारी समृद्ध मध्यप्रदेश’’ अभियान को भी लोकार्पित किया। इस कार्यक्रम की लोकप्रियता इसी से लगाई जा सकती है कि 16 नबम्बर से 18 नबम्बर तक प्रदेश भर में समृद्धि कलश यात्रा निकाली गई और अपने अपने बाजार की मिटटी कलश में लेकर सेकडों व्यापारी भोपाल पहंुचे और एक सामूहिक बडेा कलश माननीय मुख्यमंत्री जी को भेंट किया। जो कि मध्यपदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के कायर्सलय में रखा जायेगा। 
  डॉ.मोहन यादव कहा कि कैट प्रदेश सरकार और प्रदेश के 22 लाख व्यापारियों के बीच सेतू का कार्य करेगा। प्रदेश की अर्थ व्यवस्था को गति देने के लिये छोटे दुकानदार और व्यापारियों को सरकार के साथ पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य कराने की प्रेरणा देगा। कैट के प्रयासों का परिणाम है कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में प्रदेश डिजिटल भुगतान, जीएसटी व्यवस्था, स्टाटप और नई तकनीक के सहारे व्यापार को सुसज्जित कर आगे बढ रहा है। जो नवाचार मध्यप्रदेश कर रहा है उसकी प्रसन्शा देशभर में हो रही है। हमें 12 लाख करोड रूपये का निवेश लेकर आये हैं, हमने नदियों को जोडा है, राज्यों से समझौता कर गांधीसागर डेम की तरह नवीन डेम बनाये हैं। हम मध्यप्रदेश को उद्योग और व्यापार में आगे बढायेंगे और कैट के माध्यम से मध्यप्रदेश के 22 लाख व्यापारियों को मध्यप्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड प्रतिनिधित्व देगा और 55 जिलों में स्थानीय स्तर पर जिला अध्यक्ष कल्याण बोर्ड के गठन में कैट को सम्मिलित करना है।
  इस अवसर पर मध्यप्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के लिये मुख्यमंत्री जी का नागरिक अभिनन्दन किया गया और उन्होंने आश्वस्त किया कि व्यापारी व्यापार करे सम्मान से और मध्यप्रदेश में व्यापारी रहे पूर्ण सम्मान से। 
  विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष ऊषा अग्रवाल का मध्यप्रदेश को गौरान्वित करने पर नागरिक अभिनन्दन किया गया।कैट मध्यप्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने कहा कि यह पहला अवसर है जब विश्व के सबसे बडे राजनैतिक दल के मीडिया विभाग को देखने के लिये राष्टीय संयोजक का चुनाव मध्यप्रदेश से हुआ। यह उनके योगदान और क्षमता का परिणाम है। 
  इस अवसर पर मध्यप्रदेश कैट अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन ने ’’समृद्ध व्यापारी समृद्ध मध्यप्रदेश’’ की परिकल्पना को लेकर जिला स्तर पर व्यापारिक सम्मेलन, संभाग स्तर पर नई पीढी को व्यापार की तरफ मोडने के लिये तकनीकी सेमीनार एवं कौशल विकास करने की ओर ध्यान दिया। मई 2027 में खण्डवा में प्रान्तीय सम्मेलन होगा और प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन की’’समृद्ध व्यापारी समृद्ध मध्यप्रदेश’’ यात्रा जुलाई और अगस्त माह में मध्यप्रदेश के 55 जिले, 230 विधान सभा क्षेत्रों में जायेगी जिसका समापन जबलपुर में होगा। 
  कार्यक्रम संयोजक राजीव बडेरिया, कैट भोपाल अध्यक्ष धर्मेन्द्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। संगठन में श्रेष्ठ योगदान देने वाले 22 व्यापारिक प्रतिनिधियों एवं महिला उद्यमियों का अभिनन्दन मुख्यमंत्री जी के करकमलों से कराया गया। इस अवसर पर स्वागत अध्यक्ष राजकुमार कुाकरेजा, राष्टीय उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, प्रदेश चैयरमैन सुनील अग्रवाल, मुख्य सलाहकार राजू चांदमल जैन, संयुक्त अध्यक्ष गोविन्ददास असाटी, प्रदेश संगठन महामंत्री राजकुमार गुप्ता सहित अन्य व्यापारी उपस्थित थे।यह जानकारी मीडिया प्रभारी हिमांशु छापड़िया ने दी।

posted by Admin
48

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->