पीडित की सहायता करना ही सच्ची ईश्वर आराधनाः डा. अवधेश प्रताप सिंह

- मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष समर्पण चैरिटेबल हास्पीटल पहुंचे
ग्वालियर। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डा. अवधेश प्रताप सिंह ने कहा है कि पीडित और दुखी मानव की सेवा ही सच्ची ईश्वर आराधना है। यदि आप किसी दुखी पीडित की सहायता करते है तो समझ लीजिये की सही मायने में आपका जीवन मनुष्य योनि में सार्थक हो गया। डा. सिंह ने गत दिवस ग्वालियर प्रवास के दौरान समर्पण चैरिटेबल आई हास्पीटल व अन्नदान चैरिटेबल सोसायटी का निरीक्षण किया। उनके साथ मानव अधिकार आयोग के आयोग मित्र विनय अग्रवाल, डा. दीपक शर्मा, यशपाल सिंह वैश, समर्पण के प्रमुख जीडी लडढा एवं अजय यादव आदि भी उपस्थित थे।
मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डा. अवधेश प्रताप सिंह ने सुरेश नगर में जीडी लडढा और उनके परिवार द्वारा समर्पण चैरिटेबल सोसायटी द्वारा संचालित हास्पीटल व अन्नदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि लडढा परिवार ने निश्चित रूप से समाज सेवा का सही मार्ग चुना है। उन्होंने कहा कि निशुल्क आपरेशन व अन्य जांचें भी नाममात्र के मूल्य पर करने से गरीब लोगों को विशेष राहत मिली है। मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष डा. सिंह ने पूरे परिसर का भ्रमण किया और आंखों के लिये लगी विश्व की अत्याधुनिक मशीनों को भी देखा। उन्हें अस्पताल परिसर का भ्रमण जीडी लडढा ने कराया। इस मौके पर मानव अधिकार आयोग के जितेन्द्र बघेल, चिकित्सा स्टाफ व लायंस क्लब सदस्य भी उपस्थित थे। 

posted by Admin
164

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->