गोवर्धन पूजा एवं इंद्र के प्रकोप की कथा सुनकर भावविभोर हुए श्रद्धालु



श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी - प्रांशु शेजवलकर 

ग्वालियर। श्री राम समिति द्वारा न्यू जवाहर कॉलोनी, ग्वालियर में आयोजित सात दिवसीय 37वें श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ के पांचवें दिवस कथा व्यास परम पूज्य आचार्य श्री सुरेश शरण शास्त्री जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य गोवर्धन लीला एवं देवराज इंद्र के प्रकोप की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रवण कर श्रद्धालु भक्तजन भक्ति रस में भावविभोर हो उठे।

आचार्य श्री ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को गोवर्धन पर्वत की पूजा करने तथा प्रकृति और गौमाता के संरक्षण का महत्व समझाया। इससे क्रोधित होकर देवराज इंद्र ने ब्रज में मूसलाधार वर्षा प्रारंभ कर दी। तब भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठ अंगुली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर सात दिनों तक समस्त ब्रजवासियों एवं गौमाता की रक्षा की। भगवान की इस अद्भुत लीला ने संपूर्ण ब्रज को उनकी दिव्य शक्ति एवं कृपा का अनुभव कराया।

पूज्य आचार्य श्री ने कहा कि मनुष्य को कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए, क्योंकि अहंकार का सदैव पतन होता है। सच्ची श्रद्धा, भक्ति और पूर्ण समर्पण से ही भगवान की कृपा प्राप्त होती है। उन्होंने प्रकृति संरक्षण, गौसेवा और धार्मिक संस्कारों को जीवन में अपनाने का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर भाजपा नेता प्रांशु शेजवलकर ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण युवाओं के लिए अत्यंत लाभकारी है। इससे युवाओं को भारतीय संस्कृति, संस्कार, धर्म और जीवन के उच्च आदर्शों की प्रेरणा मिलती है।

इस अवसर पर परीक्षित अनीता-अनिल दीक्षित, भाजपा नेता प्रांशु शेजवलकर, अनिल चौधरी, शिवेंद्र राठौर, देवेंद्र तोमर, अशोक पटसारिया, बंटी कुशवाह, कारेलाल कुशवाह, कमलेश समाधिया, शैलेंद्र धाकड़, राजेंद्र गुवरेले, आरएनएस भदौरिया, रतन पटवारी, शुभम चौधरी एवं अतुल दीक्षित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->