श्री गिरिराज मंदिर पर हो रही भागवत कथा में श्री कृष्ण रुक्मणी का विवाह हुआ संपन्न~ भागवत आचार्य श्री राम जी शास्त्री

        

*बैंड बाजे, आतिशबाजी और ढोल ताशे के साथ आई श्री कृष्ण की बारात श्री कृष्ण भक्त बाराती बनकर जम कर नाचे*                    

ग्वालियर 17 नवंबर मंगलवार ओल्ड हाई कोर्ट स्थित श्री गिरिराज जी मंदिर पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन रास पंचाध्याय की कथा का वर्णन करते हुए कथा व्यास राम जी शास्त्री महाराज जी ने बताया की महारास में पांच अध्याय हैं जो भागवत के पांच प्राण हैं जो भागवत जी के इन पांच अध्यायों का भाव से गान करता है वह भगवान की प्रेमा भक्ति पाता है उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है, महा रास में भगवान शिव जी स्वयं आते हैं भगवान ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आवाहन किया महा रास की लीला ही जीवात्मा और परमात्मा के मिलन की लीला है, और जैसे ही महाराज श्री ने श्री कृष्ण रुक्मणी के विवाह से पहले भजन गया। *के आओ मेरी सखियों मुझे मेहंदी लगा दो मुझे श्याम सुंदर की दुल्हन बना दो* कथा स्थल पर बैठे सारे श्रोता नाचने पर मजबूर हो गए तत्पश्चात शास्त्री जी ने,श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह प्रसंग का वर्णन करते हुए बताया कि जो श्री कृष्ण -रुक्मणी विवाह के प्रसंग को सुनता है उसके जीवन की वैवाहिक समस्या दूर हो जाती है भगवान की बारात बैंड बाजे के साथ निकाली गई भक्तों ने झूम- झूम कर नृत्य किया वेद मंत्रो के उच्चारण के साथ भगवान श्री कृष्ण का विवाह रुक्मणी जी के साथ संपन्न हुआ कथा के विश्राम पर कथा व्यास राम जी  शास्त्री ने बताया कि कल सुदामा चरित्र की कथा सुनाई जाएगी कथा का संपूर्ण फल सुदामा चरित्र की कथा सुनने से प्राप्त होगा और इसी के साथ  कथा को विश्राम कराते हुए कथा का समापन होगा, आरती में गिरिराज जी मंदिर के प्रमुख पुजारी मनोज बुधौलिया, विनोद तिवारी, प्रमोद तिवारी, उदित नारायण, ट्रस्ट के अध्यक्ष अरुण पटेरिया एवं सदस्य सोहन सिंघंल, हेमराज जौहरी, दुष्यंत साहनी, एवं आयोजक सिंघंल परिवार द्वारा श्रीमद् भागवत कथा एवं कृष्ण रुक्मणी की आरती उतारी गई कथा स्थल पर भारी संख्या में श्रोता एवं कृष्णाभक्त
गण उपस्थित रहे

posted by Admin
43

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->