मरीज की सेवा से लेकर सफाई तक हर जिम्मेदारी हमारी : डॉ. धाकड़

ग्वालियर। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय में शनिवार को सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत हुई। अधिष्ठाता डॉ. आरकेएस धाकड़ ने कार्यक्रम का शुभारंभ कर विद्यार्थियों और स्वास्थ्यकर्मियों को शपथ दिलाई।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. धाकड़ ने कहा कि यह कॉलेज आपका है और इसकी समृद्धि व इज्जत आपके हाथ में है। चिकित्सकीय सेवा ही नहीं, जिम्मेदारी के साथ किया गया हर छोटा काम देश सेवा है। कोई कर्मचारी ईमानदारी से झाड़ू लगाता है तो वह भी देश सेवा कर रहा है।
अभियान के तहत विद्यार्थियों ने शपथ ली कि मरीज का हित, सम्मान और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी। गरीब मरीज की बिना भेदभाव सेवा, गोपनीयता बनाए रखने, अस्पताल परिसर को साफ रखने और नर्स, वार्डबॉय व सफाई कर्मचारियों का सम्मान करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर श्योपुर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. विपेंद्र भदकारिया, डॉ. मनोज बंसल, डॉ. रिचा चंगुलानी, डॉ. गजेंद्र सिंह धाकड़ सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।

posted by Admin
8

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->