एनसीसी ओटीए ग्वालियर में 20 दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का समापन

 ग्वालियर। राष्ट्रीय कैडेट कोर अफसर प्रशिक्षण अकादमी, ग्वालियर  के ऐतिहासिक तथा गौरवशाली परिसर में आज दिनांक 19 सितम्बर 2026 को 117 महिला एएनओज् का रिफ्रेशर कोर्स समपन्न हुआ। इस अकादमी में भारत के विभिन्न राज्यों से आई प्रशिक्षार्थियों ने 20 दिवसीय कोर्स सफलतापूर्वक पूरा किया जिसमें विभिन्न प्रकार के सेना प्रशिक्षण जिसमे बेसिक सैन्य प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास, उपदेशक कौशल, मैप रीडिंग, ड्रिल, एडवेंचर, खेल-कूद, योग, आपदा प्रबंधन के दौरान एनसीसी का योगदान तथा एनसीसी विषय का प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

अफसर प्रशिक्षण अकादमी, ग्वालियर सम्पूर्ण देश में एकमात्र ऐसा संस्थान है जहां महिला अफसर, सहायक एनसीसी अफसर तथा बालिका कैडेट्स अनुदेशिका का प्रशिक्षण होता है। इस अकादमी में दिये गए प्रशिक्षण का उद्देश्य एनसीसी अफसर को वे आवश्यक कुशलताएं प्रदान करना है जिनके द्वारा वे एनसीसी कैडेट्स को राष्ट्र के जिम्मेदार नागरिक बना सकें तथा विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व 
कोर्स के दौरान ऑउटडोर प्रशिक्षण के लिये मैप रीडिंग एक्सरसाइज के लिये सभी ट्रेनीज को नौगांव ले जाया गया ताकि वे जमीन पर वास्तविक नक्शे को समझ सकें और इसका इस्तेमाल एकसक्षम अधिकारी के तौर पर सकें। ट्रेनिंग के बीच खेल-कूद की भावना को बढाने के लिये इंटर कंपनी थ्रो बॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। हथियार का प्रशिक्षण, उसका कारगर इस्तेमाल और उसके रखरखाव के प्रशिक्षण के बाद इन प्रशिक्षुओं को प्वॉइंट 22 रायफल फायरिंग का अभ्यास कराया गया।
कोर्स के अंतिम चरण में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें "धमक धुनों की शीर्षक पर प्रस्तुति की गई।
अकादमी कमांडेंट ब्रिगेडियर संजय कुमार यादव  ने कोर्स के समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान सभी प्रशिक्षार्थियों को उनके कोर्स सफलतापूर्वक पूरा होने पर बधाईयां दी। तथा अपने काम को सर्मपण के साथ करने के लिये तथा राष्ट्र के युवा तथा भावी नेता के रूप में अपने कर्तव्यों की पूर्ति करने के लिये प्रोत्साहित किया।
प्रशिक्षार्थियों को प्रदान किये गए विभिन्न पुरस्कार निम्न है -
(क) सीनियर विंग की मेरिट कम में प्रथम होने पर कमांडेंट का स्वर्ण पदक महाराष्ट्र निदेशालय की लेफ्टिनेंट सुनैत्रा ढेरे को प्रदान किया गया।
(ख) जूनियर विंग की मेरिट कम में प्रथम होने पर कमांडेंट का स्वर्ण पदक बिहार एवं झारखंड निदेशालय की सेकेन्ड अफसर सी कनगधरा को प्रदान किया गया।
(ग) सीनियर विंग की मेरिट क्रम में द्वितीय होने पर कमांडेंट का रजत पदक जम्मू एवं कश्मीर निदेशालय की कैप्टन कमलदीप कौर को प्रदान किया गया।
(घ) जूनियर विंग की मेरिट कम में द्वितीय होने पर कमांडेंट का रजत पदक पदक जम्मू एवं कश्मीर निदेशालय की सेकेन्ड अफसर एनी रघुवंशी को प्रदान किया गया।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->