आईएचएम ग्वालियर में तेजस्व और नैना वाजपेयी बने मिस्टर एवं मिस फ्रेशर
ग्वालियर। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक गतिविधियों और व्यक्तित्व एवं प्रतिभा से जुड़े राउंड में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मिस्टर एवं मिस फ्रेशर प्रतियोगिता रही। विभिन्न चरणों में विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, व्यक्तित्व, प्रतिभा, संवाद कौशल और मंच पर प्रस्तुति का मूल्यांकन किया गया। प्रतियोगिता में तेजस्व ने मिस्टर फ्रेशर तथा नैना वाजपेयी ने मिस फ्रेशर का खिताब अपने नाम किया। विजेताओं को कार्यक्रम के दौरान क्राउन, ट्रॉफी एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। फ्रेशर्स पार्टी ने नए विद्यार्थियों को अपने सहपाठियों एवं संस्थान के शिक्षकों से परिचित होने तथा अपने कॉलेज जीवन की एक यादगार शुरुआत करने का अवसर प्रदान किया।