ग्वालियर। निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देश पर शहर में गंदगी करने वालों और अमानक पॉलीथिन व प्लास्टिक का विक्रय एवं उपयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। स्वास्थ विभाग द्वारा जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत वार्ड 12, 13 और 16 में कार्रवाई करते हुए कुल 6 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और अमानक पॉलीथिन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई की गई। हजीरा चौराहा, वार्ड क्रमांक 12 में गंदगी एवं अमानक पॉलीथिन/प्लास्टिक के उपयोग और विक्रय को लेकर कार्रवाई करते हुए 2500 रुपये का जुर्माना किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 13 में 1000 रुपये तथा वार्ड क्रमांक 16 में 2500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस तरह तीनों वार्डों में कुल 6000 रुपये की जुर्माना कार्रवाई की गई।