ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर और गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) के मध्य शोध एवं अनुसंधान, ज्ञान-विनिमय तथा नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एमओयू (समझौता ज्ञापन) किया जाएगा। विशेष रूप से विज्ञान एवं तकनीकी के क्षेत्र में दोनों विश्वविद्यालय मिलकर कार्य करेंगे। इसी सिलसिले में जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. दिवाकर सिंह राजपूत ने गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर के कुलपति प्रो. आलोक चक्रवाल से मुलाकात की। इस दौरान दोनों कुलपतियों के बीच एमओयू के विभिन्न पहलुओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।