निगम की अवैध विज्ञापन वाहन पर कार्रवाई, 75 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया
ग्वालियर । नगर निगम की विज्ञापन शाखा द्वारा अवैध अनाधिकृत विज्ञापन पर निरंतर कार्रवाई की जा रही है जिसके क्रम में ब्रांड क्यूब कम्युनिकेशन एमपी नगर भोपाल द्वारा निगम की बिना अनुमति के अवैध रूप से वाहन पर होर्डिंग, बैनर एवं फ्लेक्स लगाकर विज्ञापन किये जाने पर 75 हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित कर जमा कराया गया। नोडल अधिकारी विज्ञापन अनूप लिटोरिया ने बताया कि राजस्व वसूली के लिये निरंतर अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत नगर निगम की विज्ञापन शाखा द्वारा ब्रांड क्यूब कम्युनिकेशन एमपी नगर भोपाल द्वारा वाहन क्रमांक एमपी15जेडएस 1205 पर बिना निगम अनुमति के विज्ञापन कार्य जा रहा था, जो कि वाहन पर विज्ञापन क्षेत्रफल 250 वर्गफुट हैं, मध्य प्रदेश आउटडोर मीडिया नियम 2017 के प्रावधान अनुसार संबंधित पर 75 हजार रूपये का जुर्माना अधिरोपित कर जमा कराया गया।