पूर्व विधायक स्वर्गीय रघुवीर सिंह बाबूजी की 20वी पुण्यतिथि पर होंगे श्रद्धांजलि एवं सेवा कार्यक्रम

ग्वालियर । पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, प्रसिद्ध श्रमिक नेता तथा जुझारू समाजसेवी स्वर्गीय रघुवीर सिंह ‘बाबूजी’ की  20वी पुण्यतिथि पर ग्वालियर में विभिन्न श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में नागरिक, उनके शुभचिंतक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बाबूजी से जुड़े रहे लोग उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
 
स्वर्गीय रघुवीर सिंह ‘बाबूजी’ ने अपने सार्वजनिक जीवन में गरीब, श्रमिक एवं समाज के कमजोर वर्गों की सेवा तथा उनकी समस्याओं को उठाने और निराकरण के लिए निरंतर संघर्ष किया। आम लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को सुलझाना और उनके समाधान के लिए प्रयास करना उनके जीवन की प्रमुख विशेषता रही। जनसेवा के प्रति उनकी इसी प्रतिबद्धता के कारण आज भी उन्हें सम्मान और आत्मीयता के साथ याद किया जाता है। बाबूजी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी स्मृति को चिरस्थायी बनाने तथा उनके बताए जनसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने के उद्देश्य से श्रद्धांजलि सभा, वृक्षारोपण तथा जरूरतमंदों को फल एवं वस्त्र वितरण सहित विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

आयोजन समिति अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों का उद्देश्य केवल स्वर्गीय बाबूजी को श्रद्धांजलि देना ही नहीं, बल्कि उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के जरूरतमंद एवं कमजोर वर्गों की सेवा करने का संकल्प लेना भी है। समिति के सदस्य गणों ने कहां की बाबूजी ने जीवनभर समाज के गरीब और कमजोर तबकों की आवाज को मजबूती से उठाया। उनके संघर्ष और जनसेवा की भावना आज भी समाज के लिए प्रेरणादायी है। इसलिए उनकी पुण्यतिथि पर होने वाले कार्यक्रमों में सेवा कार्यों को विशेष महत्व दिया जाता है। स्वर्गीय रघुवीर सिंह ‘बाबूजी’ की सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी कि उनके द्वारा जीवनभर अपनाए गए सेवा, संघर्ष, संवेदनशीलता और जनकल्याण के मूल्यों को आगे बढ़ाया जाए। पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित सभी लोग उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद करने का संकल्प लेंगे।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत रघुवीर सिंह बाबूजी प्रतिमा स्थल, श्री रघुवीर सिंह बाबूजी चौराहा, गांधी रोड ग्वालियर से प्रातः 9 बजे से की जाएगी, यहां श्रद्धांजलि सभा एवं स्मृति कार्यक्रम के साथ वृक्षारोपण किया जाएगा तथा जरूरतमंद लोगों को फल एवं वस्त्र वितरित किए जाएंगे। ज्ञात रहे कि स्वर्गीय रघुवीर सिंह बाबूजी की आदम कद प्रतिमा का अनावरण विगत दिवस 02 सितंबर 2026 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं केंद्रीय संचार मंत्री भारत सरकार   ज्योतिरादित्य सिंधिया व पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर आदि द्वारा बाबूजी की गांधी रोड पर संस्थापित आदम कद प्रतिमा का अनावरण किया गया  है

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->