लोक लेखा समिति की बैठक आयोजित
ग्वालियर । लोक लेखा समिति की बैठक बुधवार को समिति के अध्यक्ष अनिल सांखला की अध्यक्षता में नगर निगम मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में लेखा समिति के अध्यक्ष अनिल सांखला द्वारा मांगी जा रही जानकारी नहीं देने पर नाराजगी व्यक्त की। विगत माह आयोजित बैठक में लेखा समिति द्वारा पत्र लिखकर जानकारी चाही गई वह भी आज दिनांक तक उपलब्ध नहीं कराई गई। इस पर समिति ने नाराजगी व्यक्त करते हुए वांछित जानकारी के साथ मासिक भुगतान आदि की जानकारी यथा समय उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिए। बैठक में समिति के सदस्य मनोज राजपूत, महेन्द्र आर्य, श्रीमती गीता भूपेन्द्र, श्रीमती चांदन जंगबहादुर, श्रीमती अनीता रामू कुशवाह उपस्थित रहीं।