कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ सामूहिक वृक्षारोपण, कलेक्टर श्रीमती चौहान ने रोपे पौधे

ग्वालियर “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान सहित जिला प्रशासन के अधिकारियों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर पौधों की देखभाल एवं उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ रोपे गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में भी सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। इस अवसर पर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सोजान सिंह रावत, एमपी आईडीसी की सीईओ श्रीमती अनीषा श्रीवास्तव, अपर आयुक्त नगर निगम टी प्रतीक राव, वन मंडल अधिकारी मुकेश पटेल, अपर कलेक्टर सीबी प्रसाद व अनिल बावरिया, एसडीएम अतुल सिंह अपर आयुक्त नगर निगम प्रदीप तोमर व मुनीष सिकरवार समेत जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद थे। 

posted by Admin
12

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->