छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष यादव ने युवाओं से किया संवाद

ग्वालियर। 19 सितंबर को इंदौर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को लेकर बुधवार को शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने युवाओं से संवाद किया।  
शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र यादव ने कहा कि आज का युवा अपने भविष्य को लेकर गंभीर है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता, पेपर लीक की घटनाएं, नीट सहित विभिन्न परीक्षाओं की विश्वसनीयता, रोजगार के अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े विषय युवाओं की प्रमुख चिंताओं में हैं। युवाओं की इन चिंताओं को सुनना और उन्हें सार्वजनिक संवाद के केंद्र में लाना जरूरी है। सुरेन्द्र यादव ने कहा कि छात्रों की गूंज केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और युवाओं की बात सुनने तथा उनके सवालों को सामने रखने का प्रयास है। 19 सितंबर को इंदौर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। 

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->