सेवा-संकल्प अभियान: नदियों व तालाबों के घाट आशीर्वाद के दीये से जगमग होंगे

ग्वालियर  ऐतिहासिक नगरी बैजाताल सहित जिले के विभिन्न कस्बों के नजदीक से होकर बह रहीं नदियों एवं तालाबों के घाट आशीर्वाद का दीया से जगमग होंगे। मौका होगा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितम्बर से शुरू होने जा रहे “सेवा-संकल्प अभियान” का । इस दिन सांध्य बेला में जिला मुख्यालय पर बैजाताल पर आयोजित होने जा रहे जिला स्तरीय कार्यक्रम सहित जिले के दो दर्जन स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा जिले भर के विभिन्न गाँवों व कस्बों में निवासरत लाभार्थियों के घरों में भी आशीर्वाद के दीप जलेंगे। अभियान के पहले दिन जिला चिकित्सालय मुरार में रक्तदान शिविर का आयोजन भी होगा। इस दिन सांध्य बेला में सरकारी अस्पतालों, आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध अस्पतालों एवं स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के घरों पर भी आशीर्वाद के दीये प्रज्ज्वलित होंगे। 
17 सितम्बर से 17 अक्टूबर यानि एक माह तक चलने वाले इस अभियान के दौरान जन-सेवा, स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं, शैक्षणिक संस्थानों, युवाओं, महिलाओं, स्व-सहायता समूहों, वरिष्ठ नागरिकों तथा सामाजिक-आध्यात्मिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी निभायेंगे, जिससे अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जा सके। सेवा-संकल्प अभियान के पहले दिन सायंकाल लगभग 6.30 बजे बैजाताल पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमें जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं लाभार्थी सामूहिक रूप से लगभग 11 हजार “आशीर्वाद के दीये” प्रज्ज्वलित करेंगे। नगर निगम के सभी वार्डों में भी लोग स्वेच्छा से आशीर्वाद के दीये प्रज्ज्वलित करेंगे। 

posted by Admin
9

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->