गौवंश में लंपी वायरस की रोकथाम के लिये प्रभावी कार्रवाई की जाए: कलेक्टर श्रीमती चौहान

ग्वालियर। गौवंश में लंपी वायरस की रोकथाम के लिये प्रभावी कार्रवाई की जाए। जिले के रतवाई गौशाला में स्थापित आईसोलेशन सेंटर को और प्रभावी बनाया जाए। तीन चरणों में चिकित्सकों की तैनाती के साथ-साथ रात्रि के लिये भी एक विशेष टीम लगाई जाए। पशु चिकित्सा विभाग के माध्यम से अधिक से अधिक टीकाकरण का कार्य हो, यह भी सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने मंगलवार को जिले में लंपी वायरस की रोकथाम के लिये नगर निगम, जिला पंचायत एवं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने समीक्षा के दौरान पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अधिक से अधिक पशुओं का टीकाकरण हो। इसके साथ ही जो पशु लंपी वायरस से प्रभावित हैं उनका समुचित उपचार किया जाए। वह शीघ्र स्वस्थ हो सकें। समीक्षा बैठक में निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सोजान सिंह रावत, अपर आयुक्त नगर निगम प्रदीप तोमर, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. डी के गुप्ता के साथ ही नगर निगम के नोडल अधिकारी केशव सिंह चौहान उपस्थित थे।  कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने कहा है कि लंपी वायरस की रोकथाम के लिये स्थापित रतवाई सेंटर को और व्यवस्थित बनाया जाए। सेंटर पर आने वाली गायों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिये शेड, पेयजल की व्यवस्था के साथ-साथ दवाओं का पर्याप्त भण्डारण रखा जाए। सेंटर पर उपस्थित चिकित्सक प्रभावित पशुओं का समुचित उपचार करें।  निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने बताया कि लंपी वायरस की रोकथाम के लिये किए जा रहे प्रयासों की कड़ी में नगर निगम द्वारा 7 वाहन संचालित कर प्रभावित गायों को रतवाई सेंटर पर भेजने का कार्य किया जा रहा है। निगम की एम्बूलेंस एवं कर्मचारी प्रतिदिन प्राप्त शिकायतों के आधार पर प्रभावित गायों को सेंटर तक पहुँचाने का कार्य कर रहे हैं।  जिला पंचायत सीईओ  रावत ने बताया कि रतवाई सेंटर पर व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है। टीकाकरण कार्य की भी निरंतर मॉनीटरिंग की जा रही है।

posted by Admin
34

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->