अचलेश्वर मंदिर न्यास चुनाव की तारीख घोषित, 11 अक्टूबर को मतदान

ग्वालियर। अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास के चुनाव के लिए 11 अक्टूबर को मतदान होगा। तारीख की घोषणा के बाद अध्यक्ष, सचिव और न्यासी पद के संभावित दावेदारों ने न्यास के सदस्यों से संपर्क शुरू कर दिया है। दावेदार दिनभर कामकाज निपटाने के बाद शाम को न्यास के सदस्यों के घर और प्रतिष्ठानों पर पहुंचकर समर्थन मांग रहे हैं।
चुनावी माहौल के बीच प्रमुख सामाजिक और व्यापारिक चेहरों के नाम सामने आने लगे हैं। अध्यक्ष पद के लिए राजू चड्डा का नाम सबसे आगे चल रहा है। न्यासी पद के लिए महेश मुदगल की दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। वहीं, सचिव पद के लिए अग्रवाल समाज से गणेश अग्रवाल, पप्पू पाल और छोटू माहेश्वरी के नामों की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के बाद कुछ और नए चेहरे भी मैदान में उतर सकते हैं। न्यास में कुल 3826 पंजीकृत सदस्य हैं, जो मतदान में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। मतदाता सूची को देखते हुए जिला प्रशासन ने चुनाव को लेकर शुरुआती तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए क्षेत्रीय एसडीएम और सीएसपी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नामांकन, जांच और नाम वापसी की तारीखों समेत चुनाव का पूरा कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। एडीएम सीबी प्रसाद ने बताया कि चुनाव को लेकर शुरुआती तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। प्रशासन का पूरा ध्यान चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर है। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जा रहे हैं।

posted by Admin
21

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->