जीडीए उपाध्यक्ष गुप्ता ने जनसुनवाई में सुनी समस्यायें
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण ऑफिस में उपाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने जनसुनवाई में समस्याओं का निराकरण। जनसुनवाइ में उपाध्यक्ष गुप्ता ने 32 प्रकरणों में से 25 का निराकरण किया। बाकी प्रकरणों में समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्वालियर विकास प्राधिकरण के संपदा अधिकारी विकास सिंह भदौरिया, बृजेश शर्मा, भूअर्जन अधिकारी ई.ई. देवेंद्र गुप्ता, ए. ई. इंजीनियर सुनील शुक्ला, अकाउंट ऑफिसर, ऑफिस तकनीक शाखा प्रभारी, वरिष्ठ लेखा अधिकारी, ऑफिस सुपरीटेंडेंट, प्रभारी भूखंड, संदीप तिवारी प्रभारी भूखंड मनोज माथुर, अशोक इंग्ले सहित सेक्सन के विभाग प्रमुख एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।