दाल बाजार में आज 12 नामांकन, मनीष बांदिल ने अध्यक्ष पर भरा पर्चा
ग्वालियर। व्यापार समिति दाल बाजार में निर्वाचन की नामांकन प्रक्रिया के दौराज आज दूसरे दिन 12 नामांकन फार्म भरे गये। इसमें अध्यक्ष पद पर राजेश मनीष बांदिल व विवेक जैन लिल्ले के फार्म भी शामिल है। अब तक कुल 32 फार्म निर्वाचन अधिकारी के पास आ चुके है। कल 16 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाकर 3 बजे के बाद प्रत्याशियों की फाइनल सूची चस्पा कर दी जायेगी।
निर्वाचन अधिकारी कृष्ण गोपाल अग्रवाल के अनुसार दाल बाजार व्यापार समिति के लिये आज उपाध्यक्ष पद पर गिर्राज बंसल, विवेक जैन, सचिव पद हेतु श्याम बंसल अप्पा, समीर अग्रवाल, संयुक्त सचिव हेतु मनीष गोयल छोटे, अशोक डिगवानी, कोषाध्यक्ष हेतु देवेन्द्र अग्रवाल, प्रेमकुमार गुप्ता, सुनील गर्ग, समीर अग्रवाल ने अपने नामांकन सेट जमा किये। आज आंकेक्षक हेतु किसी भी प्रत्याशी ने फार्म जमा नहीं किया। कुल मिलाकर अब कल नामांकन पत्रों की जांच व लिस्ट के बाद फाइनल सूची चस्पा की जायेगी। इधर सहायक निर्वाचन अधिकारी गोविंद अग्रवाल ने बताया कि नामांकन फार्म वापसी की अंतिम तिथि 18 सितंबर को सायं 5 बजे तक रहेगी। इसके बाद किसी भी प्रत्याशी को नाम वापिसी का अधिकार नहीं मिलेगा। उन्होंने बताया कि निर्वाचन 24 सितंबर को संपन्न होंगे।