विधायक डॉ. सतीश सिकरवार के कार्यालय में विराजे गणपति बप्पा
ग्वालियर । गणेशोत्सव के पावन पर्व के उपलक्ष्य में ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार के कार्यालय में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमा पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ स्थापित की गई।स्थापना के पश्चात विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, उनके परिजनों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धाभाव से गणपति बप्पा की प्रथम आरती की तथा मोदक व पंचामृत का भोग लगाकर पूजा-अर्चना संपन्न की। इस अवसर पर डॉ. सिकरवार ने प्रदेश व क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।