खाटू श्याम मंदिर का 15वां 8 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 17 से, निकलेगी भव्य निशान शोभायात्रा

ग्वालियर। लक्ष्मीगंज, बाई साहब की परेड स्थित खाटू श्याम मंदिर, राधा की हवेली का 15वां 8 दिवसीय वार्षिक महोत्सव 17 सितंबर से 23 सितंबर तक धूमधाम से मनाया जाएगा।
इस संबंध में मंगलवार को मंदिर के महंत रवि अग्रवाल, सह प्रभारी दिनेश गर्ग ने पत्रकार वार्ता में बताया कि महोत्सव का शुभारंभ गुरुवार 17 सितंबर को बाबा की निशान एवं शोभा यात्रा से होगा। यात्रा दोपहर 3:30 बजे मोर बाजार से प्रारंभ होकर सराफा बाजार, गश्त का ताजिया, राम मंदिर, दौलतगंज, माधोगंज, स्काउट से होते हुए महाराज बाड़ा, जनकगंज के रास्ते लक्ष्मीगंज स्थित मंदिर पर समाप्त होगी। महोत्सव के दौरान 5 दिवसीय राम कथा का आयोजन भी किया गया जायेगा।  कथावाचक पंडित  संजीवकृष्ण शास्त्री  अपने मुखर बिंदु से ज्ञान रूपी कथा का रसपान कराएंगे । 
ह प्रभारी दिनेश गर्ग ने बताया कि 22 सितंबर एकादशी पर मंदिर परिसर में स्थानीय कलाकारों द्वारा एकादशी कीर्तन किया जाएगा। वहीं 23 सितंबर बुधवार को गोयल उत्सव वाटिका, लक्ष्मीगंज चौराहा पर बाबा का भव्य द्वादशी कीर्तन होगा। जिसमें मुंबई से भजन गायक सुमित सैनी फतेहाबाद, हरियाणा से परमिन्दर पलक एवं जयपुर से महेश परमार अपने भजनों से बाबा को रिझाएंगे। श्याम म्यूजिकल ग्रुप विक्की शर्मा के साथ प्रमोद जैन रसीला साउंड की प्रस्तुति रहेगी।
मीडिया प्रभारी शिरीष गुप्ता गुड्डू भैया ने बताया कि कानपुर से बाबा का भव्य दरबार एवं दिल्ली और कोलकाता से आ रहा श्रृंगार तरुण बंसल की देख-रेख में तैयार होगा। भजन प्रभाग व अन्य कार्य सह प्रभारी अभिमन्यु सिंह चौहान द्वारा संभाले जाएंगे। कीर्तन स्थल पर श्याम प्रेमियों के लिए पूरी रात भोजन प्रसादी के स्टॉल भी मौजूद रहेंगे।  प्रेस वार्ता में बनवारी मराठी, अभिमन्यु सिंह चौहान, वनराज लखानी, अजय खण्डेलवाल, माया अग्रवाल, मनोज गर्ग सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
 

posted by Admin
45

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->