जेसीआई सप्ताह में षष्ठम दिवस हाऊजी खिलाई गई
ग्वालियर। जेसीआई ग्वालियर एवं जेसीआई ग्वालियर प्रियदर्शनी द्वारा संयुक्त रूप से मनाये जा रहे जेसीआई सप्ताह के अंतर्गत षष्ठम दिवस मनोरंजक हाऊजी खिलाई गई। जिसका संचालन जेसीआई के पूर्व अध्यक्ष जेसी जितेंद्र जाजू द्वारा किया गया। हाऊजी में 1 लाख रुपए से अधिक के ईनाम जिसमें दो पूर्ण हाउस में सैमसंग का 43 इंच एलईडी टीवी, साउंड सिस्टम , वाशिंग मशीन, ओटीजी , गेमिंग स्टिक, एयर फ्रायर, स्टीम प्रेस, हेड फोन, नेक बैंड आदि प्रमुख रूप से बाँटे गए। हाऊजी के दौरान लकी ड्रॉ भी निकाले गए। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष जेसी कपिल अग्रवाल, मानसेवी सचिव जेसी विजय अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष जेसी वरुण अग्रवाल, जेसी मुकेश जैन, जेसी नीलेश बिंदल, जेसी रीतेश अग्रवाल, जेसी आनंद शर्मा, जेसी वीक चेयरमैन जेसी विपुल रजवाड़े उपस्थित थे। कार्यक्रम के समन्वयक जेसी अभिनव सिंघल, कोचेयरमैन जेसी मुकुल खंडेलवाल, जेसी अर्पित गगरानी, जेसी हिमांशु छापरिया थे।