ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के नव नियुक्त कुलगुरु प्रोफेसर दिवाकर सिंह राजपूत ने कुलाधिपति एवं मध्यप्रदेश के राज्यपाल डॉ. मंगुभाई पटेल से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. राजपूत ने विश्वविद्यालय के विकास एवं विद्यार्थियों के हित में संचालित तथा प्रस्तावित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा करते हुए माननीय कुलाधिपति महोदय से मार्गदर्शन प्राप्त किया। भेंट के दौरान विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गुणवत्ता को और बेहतर बनाने, शोध एवं नवाचार को बढ़ावा देने तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जाने वाले प्रयासों पर भी विचार-विमर्श किया। कुलगुरु प्रो. राजपूत ने कहा कि विश्वविद्यालय के विकास और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।