निगम जनसुनवाई में अपर आयुक्त ने सुनी जन समस्याएं
आमजनों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई आयोजित की गई। जिसमें नगर निगम में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, प्रदीप सिंह तोमर, मुनीष सिकरवार ने आमजनों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में वार्ड 10 गोलंदाज बाबा कपूर के पास निवासी इंतजार अली ने आवेदन देकर बताया कि अवैध रूप से संचालित भैंस डेयरियों एवं बूचड़खाने से गंदगी फैल रही है जिस कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड रहा है, आवेदक ने उचित कार्यवाही के संबंध में अपना आवेदन अपर आयुक्त को दिया। इसके साथ ही विभिन्न समस्याओं से संबंधित 38 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अपर आयुक्त ने दिए।