निगम सभापति तोमर ने चकरी मेला के संबंध में निगमायुक्त को लिखा पत्र
ग्वालियर। निगम परिषद अध्यक्ष मनोज तोमर ने प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के पश्चात नगर निगम ग्वालियर की ओर से चकरी मेले का आयोजन किये जाने के संबंध में निगमायुक्त को पत्र लिखकर जानकारी मांगी है।
निगम परिषद अध्यक्ष मनोज तोमर द्वारा लिखे गए पत्र के अनुसार पूर्व परम्परा अनुसार प्रतिवर्ष रक्षाबंधन के पश्चात नगर निगम ग्वालियर की ओर से चकरी मेले का आयोजन किया जाता रहा है, किन्तु इस वर्ष रक्षाबंधन के पश्चात चकरी मेले का आयोजन न किये जाने से मेले में भाग लेने वाले प्रतिभागियों एवं आम नागरिकों की ओर से इस संबंध में निराशा व्यक्त की जाकर मेले का आयोजन किये जाने हेतु मांग की जा रही है। चकरी मेले का आयोजन ग्वालियर की खेल परम्पराओं से जुड़ा होकर एक सांस्कृतिक विरासत के रूप में उपलब्धि है, जिसका निरंतर आयोजन किया जाना हमारी परम्पराओं को सम्बल प्रदान करता है। चूंकि यह ग्वालियर का ऐतिहासिक एवं पारम्परिक कार्यक्रम है इसको आगामी दिवसों में आयोजित किये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये।