निगमायुक्त को निरीक्षण में मिली गंदगी, सफाई के दिए निर्देश

ग्वालियर।  शहर की वास्तविक स्थिति को जानने के लिए निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने  शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बहोडापुर क्षेत्र स्थित गरगज कॉलोनी में सीवर लाइन चोक मिली। नगर निगम आयुक्त ने तत्काल सीवर की तली झाड़ सफाई करने के निर्देश  दिए। इसके साथ ही अन्य स्थानों पर गंदगी मिलने पर निगमायुक्त ने सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।  
निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने सुबह बहोड़ापुर क्षेत्र का निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने सीवर लाइनों को चेक किया, सीवर लाइनें चोक मिली, निगमायुक्त ने तत्काल पूरे क्षेत्र की सीवर लाइनों को साफ करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही बहोड़ापुर क्षेत्र में दो स्थानों पर पानी की लाइन में दो स्थानों पर लीकेज मिले, निगमायुक्त ने तत्काल लाइनों को ठीक कर पानी के अपव्यय को रोकने के निर्देश दिए हैं।  इसके बाद निगम आयुक्त ने बरा स्थित लैण्डफिल साइट पर बनाए गए दोनों पार्कों का निरीक्षण किया, जहां पर लोगों द्वारा पार्क के बाहर गोबर डंप किया जाता मिला। निगमायुक्त ने इस पर नाराजगी जताई तत्काल एएचओ ]अजय ठाकुर को गोबर डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश  दिए। निगमायुक्त ने कहा कि कचरा डालना तत्काल बंद करायें और कोई प्राइवेट आदमी कचरा डालता है तो कार्यवाही करे तथा निगम का कोई कर्मचारी कचरा डालता है तो उस पर भी कार्यवाही करें। इसके बाद उन्होंने पार्क में बेहतर सफाई रखने के निर्देश दिए। इसके बाद निगमायुक्त ने सागरताल पर गणेश जी एवं माताओं की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए बनाए जा रहे अस्थाई कुण्ड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य तेज गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

posted by Admin
26

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->