आमजन की मूलभूत समस्याओं का निराकरण 24 घंटे में करायें : निगमायुक्त

ग्वालियर। सीवर, जनकार्य, पेंचवर्क, स्ट्रीट लाइट आदि से संबंधित मूलभूत सुविधाओं को लेकर प्राप्त शिकायतों का निराकरण संबंधित अधिकारी हर हाल में 24 घंटे के अंदर करें। यदि ज्यादा बडी समस्या है तो दो दिन में समस्या का निराकरण करायें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उक्ताशय के निर्देश  नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने समय सीमा की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए। 
निगम मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान निगमायुक्त अभिषेक चौधरी ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके क्षेत्र में कचरे वाले जो स्पॉट है उन पर अभियान चलाकर कार्यवाही करें। इसके साथ ही स्वर्णरेखा नदी के किनारे एवं स्लोप पर जो कचरा है उसे अभियान चलाकर साफ करें और जहां जहां जालियों टूटी है उन्हें संबंधित क्षेत्राधिकारी तत्काल ठीक करायें। इसके साथ ही सीवर की मशीन की जानकारी ली जिनमें अधिकारियों द्वारा बताया गया कि 19 ठेकेदारों की एवं 13 निगम सहित कुल 32 मशीन है। जिसमें निगमायुक्त ने जानकारी ली कि किस क्षेत्र में कौनसी मशीन कार्य कर रही है। जानकारी नहीं देने पर अधीक्षण यंत्री को निर्देशित किया कि प्रतिदिन 3 बजे सभी मशीनों की जानकारी समक्ष में आकर दें और यह सुनिश्चित करें कि सभी मशीनें प्रतिदिन क्षेत्र में रहे और कार्य करें। इसके साथ ही रोड पेंच वर्क की समीक्षा करते हुए पेंच वर्क की जानकारी ली तथा निर्देश  दिए कि प्रतिदिन कितनी रोडों पर पेंच वर्क करेंगे इसकी जानकारी प्रतिदिन 3 बजे आकर दें।   
इसके साथ ही सीएम हेल्पलाइन एंड टीएल पर आने वाली शिकायतों की समीक्षा की तथा उनके समय सीमा में निराकरण कराने के निर्देश दिए। संबल पंजीयन एवं अनुग्रह राशि की स्वीकृति के प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश  दिए कि कोई भी प्रकरण सात दिवस से अधिक लंबित नहीं रहना चाहिए। वहीं सम्पत्तिकर वसूली की समीक्षा करते हुए नेशनल लोक अदालत के दौरान अच्छा कार्य करने एवं लक्ष्य से अधिक वसूली करने वाले कर संग्रहकों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए।  बैठक में अपर आयुक्त टी प्रतीक राव, प्रदीप तोमर, मुनीष सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त अरविंद शर्मा, उपायुक्त डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, उत्तम जखेनिया, मुकेश बंसल, सुनील चौहान, अधीक्षण यंत्री एसएल बाथम सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। 

posted by Admin
21

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->