न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 19 को लगेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

ग्वालियर जिला न्यायालय परिसर में उल्लास एक अभिनव प्रयास’ के तहत न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 19 सितम्बर को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर की तैयारियों के क्रम में 15 सितम्बर से न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का रक्त परीक्षण शुरू किया गया है। रक्त परीक्षण के पहले दिन 112 न्यायिक अधिकारियों एवं न्यायालयीन कर्मचारियों का रक्त परीक्षण किया गया। रक्त परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया जाएगा।
उच्च न्यायालय जबलपुर के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ग्वालियर ललित किशोर के मार्गदर्शन में जिला न्यायालय परिसर में यह विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित होने जा रहा है। शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सहयोग से किया जा रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के सुचारु आयोजन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय द्वारा रक्त नमूना संग्रहण तथा आभा आईडी जनरेट करने के लिए तीन-तीन टीमें गठित की गई हैं। इन टीमों द्वारा 15 सितम्बर से न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रारंभिक रक्त परीक्षण किया जा रहा है। रक्त परीक्षण की प्रक्रिया 17 सितम्बर तक जारी रहेगी। रक्त परीक्षण की रिपोर्ट के आधार पर 19 सितम्बर को आयोजित होने वाले विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में चिकित्सकों द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार उचित स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया जाएगा।रक्त परीक्षण के अवसर पर विशेष न्यायाधीश (एट्रोसिटीज) श्री नवीन शर्मा, जिला न्यायालय ग्वालियर के समस्त न्यायाधीशगण एवं सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पुष्पेन्द्र सिंह सहित न्यायालयीन अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

posted by Admin
10

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->