श्रीमंत समर्थक पूर्व विधायक मुन्ना भैय्या की शरण में

भोपाल। ग्वालियर के एक श्रीमंत समर्थक भाजपा नेता व पूर्व विधायक आजकल अपने मुन्ना भैय्या की शरण में है। यह पूर्व विधायक महोदय पहले कांग्रेस में थे और श्रीमंत के साथ पाला बदल कर भाजपा में आ गये थे, लेकिन भाजपा में श्रीमंत के साथ उनकी पूछपरख नहीं बढ़ी तो, उन्होंने अब श्रीमंत का साथ पूरी तरह से छोड़ दिया है। 
अब यह पूर्व विधायक अपने विधानसभा अध्यक्ष मुन्ना भैय्या की शरण में रहे हैं। मुन्ना भैय्या का विश्वास अर्जित करने के लिये यह आजकल उनके हर कार्यक्रम में उनके साथ ही आ जा रहे हैं। अब मुन्ना भैय्या भी उनकी वफादारी से बेहद प्रसन्न हैं। ऐसा लगता है कि मुन्ना भैय्या उनकी वफादारी का ईनाम जल्द ही दिलवा सकते हैं। 

posted by Admin
516

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->