जीआरएम के चिकित्सक उत्साह में, सीएम तक पहुंची ट्रांसप्लांट की चर्चा
ग्वालियर। ग्वालियर में गजराराजा मेडीकल कालेज के सुपर स्पेशलिटी हास्पीटल में गत बीते पखवाडे किडनी के सफल ट्रांसप्लांट के बाद अब वहां के चिकित्सक पूरे उत्साह में हैं। डीन डा. आरकेएस धाकड़, डा. शिवम यादव, डा. प्रशांत श्रीवास्तव, डा. नीलम यादव के कुशल निर्देशन में हुये ट्रांसप्लांट के बाद अब जयारोग्य चिकित्सालय समूह के 1000 बिस्तर अस्पताल व सुपर स्पेशलिटी हास्पीटल में ट्रांसप्लांट की राह खुल गई है।
अब अंचल के लोगों को ऐसी गंभीर बीमारियों में भटकना नहीं पड़ेगा। अब अंचल में ही बहुत ही कम शुल्क में ट्रांसप्लांट शासकीय अस्पताल में हो सकेंगे। इस ट्रांसप्लांट की चर्चा अब बल्लभ भवन में मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री तक भी पहुंच गई है।