दाल बाजार में 24 फार्म बिके, पंजवानी ने 1, लिल्ले ने दो फार्म खरीदे
ग्वालियर। व्यापार समिति दाल बाजर के निर्वाचन हेतु शनिवार से नामांकन फार्म मिलना शुरू हो गये हैं। शनिवार को विभिन्न पदों पर लड़ने वाले प्रत्याशियों ने 24 नामांकन फार्म खरीदे। निर्वाचन अधिकारी कृष्ण गोपाल अग्रवाल ने बताया कि नामांकन उम्मीदवारी के फार्म 14 व 15 सितंबर को भी उपलब्ध रहेंगे।
इधर शनिवार को निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप पंजवानी ने एक नामांकन फार्म अध्यक्ष पद के लिये खरीदा, वहीं निवर्तमान सचिव विवेक जैन लिल्ले ने दो फार्म लिये। सचिव पद के एक अन्य उम्मीदार श्याम बंसल अप्पा ने दो फार्म खरीदे। इसमे एक सचिव के लिये व एक उपाध्यक्ष पद के लिये रहा। दीपक गुप्ता दादा ने भी अध्यक्ष पद के लिये एक नामांकन सेट खरीदा। शनिवार को कुल 24 फार्म नामांकन सेट बिकने से स्पष्ट है कि व्यापार समिति दाल बाजार को लेकर उत्साह चरम पर है और व्यापारियों में चुनाव लड़ने की होड़ है। नामांकन फार्म 15 सितंबर की सायं तक जमा होंगे।