आईटीएम यूनिवर्सिटी में माॅडल यूनाइटेड नेशंस-2026 का हुआ आयोजन
ग्वालियर । आईटीएम यूनिवर्सिटी के स्कूल आफ बिजनेस एंड लीडरशिप द्वारा ‘माॅडल यूनाइटेड नेशंस-2026‘ (एमयूएन-2026) काॅन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जहां अतिथि एंव निर्णायक मंडल के रूप में आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के वाइस चांसलर प्रोफेसर डाॅ. योगेश उपाध्याय, मुख्य प्राॅक्टर केशव कंसाना, एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. दीपशिखा चैहान, स्कूल आफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के एचओडी मनीष जैसल, स्कूल आफ बिजनेस एंड लीडरशिप की एचओडी अमेया चैहान शामिल हुईं। एमयूएन का समन्वय असिस्टेंट प्रोफेसर कामिनी तोमर और असिस्टेंट प्रोफेसर तनीषा सैनी द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ बिजनेस एंड लीडरशिप द्वारा ‘माॅडल यूनाइटेड नेशंस-2026‘ (एमयूएन-2026) काॅन्फ्रेंस में मुख्य एजेंडा ‘सतत आर्थिक विकास सुनिश्चित करते हुए जलवायु परिवर्तन, प्लास्टिक प्रदूषण और जैव विविधता के नुकसान से निपटने के लिए अंतरराष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना‘ प्रस्तुत किया। जहां नौ देशों और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का छात्र-छात्राओं ने प्रतिनिधित्व करते हुए डिबेट कर ज्वलंत समस्याओं का समाधान ढूंढा। स्कूल आफ बिजनेस एंड लीडरशिप द्वारा आयोजित एमयूएन-2026 के दौरान छात्र-छात्राओं ने यूरोपीय संघ, जापान, आस्ट्रेलिया, चीन, बांग्लादेश, केन्या, स्विट्जरलैंड, संयुक्त अरब अमीरात और ब्राजील के डेलीगेट्स के रूप में प्रतिनिधित्व किया। जहां छात्र-छात्राओं ने अपने देशों के डेलीगेड्स की भूमिका निभाई और गंभीर वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों पर अपने देशों के दृष्टिकोण, विचारों, चिंताओं और प्रस्तावित समाधानों को प्रस्तुत किया। चर्चा के दौरान जलवायु परिवर्तन से निपटने, प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने, जैव विविधता का संरक्षण करने और सतत आर्थिक विकास हासिल करने में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के महत्व पर जोर दिया गया।
आर्यन, अन्वेश को बेस्ट डेलीगेट के खिताब से सम्मानित किया गया
आईटीएम यूनिवर्सिटी ग्वालियर के स्कूल आफ बिजनेस एंड लीडरशिप द्वारा ‘माॅडल यूनाइटेड नेशंस-2026‘ (एमयूएन-2026) काॅन्फ्रेंस के दौरान निर्णायक मंडल ने अपना निर्णय प्रदान किया। जिसमें आर्यन माहेश्वरी और अन्वेशा श्रीवास्तव को बेस्ट डेलीगेट का खिताब प्रदान किया गया। वहीं कुणाल साहू और यशु मंगल को बेस्ट कम्मेडेशन का खिताब तो वहीं हर्षवर्धन और विश्वजीत को बेस्ट नेगोसिएटर के खिताब से सम्मानित किया गया।