चेंबर की अध्यक्षी का ख्वाब देखने वाले प्रशांत गंगवाल अपनी ही सोसायटी में बुरी तरह हारे
ग्वालियर। मध्यप्रदेश चेंबर आफ कामर्स के चुनावों में अध्यक्ष पद के लिये व्हाईट हाउस से उम्मीदवारी को प्रशांत गंगवाल जिस बेकरारी से बैचेन थे और लंबे चौडे प्रयासों के बाद भी उन्हें परिणाम भांपते हुये व्हाईट हाउस के सर्वेसर्वा अरविंद अग्रवाल ने उम्मीदवार नहीं बनाया था। इसको लेकर काफी बाबेला भी मचा था। लेकिन अब स्थिति देखिये कि अपनी ही हाउसिंग सोसायटी में प्रशांत गंगवाल चुनाव हार गये और 10 प्रत्याशियों में सबसे आखिरी स्थान पर रहे।
अब आप खबर देखिये। केशर अपार्टमेंट निवासी सहकारी समिति मर्यादित प्रशांत गंगवाल ने अपनी ही केशरबाग सोसायटी में बनाई है, यह आवासीय फ्लेट सोसायटी प्रशांत गंगवाल ने अपनी ही जमीन पर रेसकोर्स रोड पर बनाई हैं। इस सहकारी समिति मर्यादित के चुनाव 12 सितंबर को होने थे। यहां रहने वाले लोगों ने वोट डाले। कुल मिलाकर यहां प्रतिनिधि निर्वाचित होने थे और 10 प्रत्याशी खड़े थे। प्रशांत गंगवाल की स्थिति देखिये कि वह 10 प्रत्याशियों में सबसे आखिरी दसवीं पायदानपर रहे। यानी वह बुरी तरह अपनी ही सोसायटी में चुनाव हार गये। केशर अपार्टमेंट सहकारी समिति में जो चुनाव जीते उसमे शिल्पी अग्रवाल 96 मत लेकर पहले स्थान पर रही। बाकी 7 में देवश्री मिश्रा 94 मत, मनोहर लाल अरोरा 82 मत, युधिष्ठिर असीजा 81 मत, सुनील कुमार गोधा 80 मत, यशदीप वैष्णव 76 मत, शिवकुमार सिंधवानी 56 मत व रामसेवक रावत 49 मत लेकर चुनाव जीते।
हारे : हरीश नागपाल 44 मत और प्रशांत कुमार गंगवाल 36 मत पाकर चुनाव हार गये। अब केशर अपार्टमेंट में यह आम चर्चा है कि प्रशांत गंगवाल अपनी सोसायटी में ही चुनाव हार गये तो चेंबर आफ कामर्स क्या फतह कर पाते?