एसडीएम ने पटवारियों, पंचायत सचिवों व जीआरएस की बैठक लेकर समझाईं रजिस्ट्री करने की बारीकियां

ग्वालियर । जिले में भी “मध्यप्रदेश स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन” योजना के तहत हितग्राहियों की नि:शुल्क रजिस्ट्री करने के लिये विशेष अभियान चलेगा। इस सिलसिले में कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के निर्देश पर शनिवार को जिले के सभी एसडीएम ने अपने-अपने क्षेत्र के पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव व रोजगार सहायकों की बैठक लेकर दस्तावेजों के नि:शुल्क पंजीयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। 
अपर कलेक्टर अनिल बनवारिया एवं एसडीएम मुरार नरेशचंद गुप्ता ने शनिवार को मुरार राजस्व अनुविभाग के पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायकों की बैठक लेकर ग्रामीण आबादी भूमि की नि:शुल्क रजिस्ट्री (पंजीयन) करने की प्रक्रिया समझाई। इसी तरह एसडीएम झांसी रोड अतुल सिंह, एसडीएम लश्कर नरेन्द्र बाबू यादव, एसडीएम ग्वालियर सिटी प्रदीप कुमार एवं एसडीएम भितरवार राजीव समाधिया ने अपने क्षेत्र के मैदानी कर्मचारियों की बैठक लेकर आबादी भूमि की नि:शुल्क रजिस्ट्री करने से संबंधित बारीकियां समझाईं। 
कलेक्टर श्रीमती चौहान ने इस अभियान के तहत प्रत्येक निष्पादन अधिकारी को प्रतिदिन औसतन 30 से 40 रजिस्ट्री करने के निर्देश दिए हैं। जिले में इस योजना से ग्रामीण आबादी क्षेत्र में निवासरत 69 हजार 700 से अधिक को अपने घर का वास्तविक मालिकाना हक मिलेगा। आगामी 17 सितम्बर से शुरू होने जा रहे “मध्यप्रदेश स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन” अभियान के तहत जिले की सभी 254 ग्राम पंचायतों से जुड़े 494 गाँवों में विशेष शिविर लगाकर ग्रामीण आबादी भूमि की नि:शुल्क रजिस्ट्री की जायेंगीं। इस कार्य में जिले के सभी तहसीलदार व नायब तहसीलदार, 194 पटवारी, सभी ग्राम पंचायतों के सचिव, ग्राम रोजगार सहायक एवं स्थानीय युवाओं का सहयोग लिया जायेगा। 
 

posted by Admin
27

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->