अंततः गोकुल बंसल की रसीद काटी गई

ग्वालियर। व्यापार समिति दाल बाजार में पूर्व अध्यक्ष व सदस्यता से निष्कासित गोकुल बंसल की सदस्यता रसीद आज काट दी गई। गोकुल बंसल से दो हजार रूपये लिये गये और रसीद दी गई। दो हजार रूपये में 1 हजार रूपये 25-26 व 1 हजार रूपये 26-27 के शामिल हैं।
ज्ञांतव्य है कि व्यापार समिति दाल बाजार के अध्यक्ष दिलीप पंजवानी व सचिव विवेक जैन लिल्ले ने गोकुल बंसल की सदस्यता विभिन्न आरोपों के चलते समाप्त कर दी थी। जिस पर गोकुल बंसल ने न्यायालय में आवेदन देकर सदस्यता समाप्त किये जाने को चुनौती दी थी। जिसके बाद न्यायालय माननीय 15वें व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड ग्वालियर के आदेश के पालन में आज व्यापार समिति ने रसीद काट दी है।
अब व्यापार समिति दाल बाजार द्वारा रसीद काटने के बाद गोकुल बंसल व उनके समर्थक उत्साह में है। उनका चुनाव लड़ने संबंधी एक मामले में भी दो एक दिन में निर्णय और आ सकता है। 
रसीद पर रजिस्टर्ड नंबर नहीं
इधर व्यापार समिति द्वारा काटी गई रसीद पर रजिस्टर्ड नंबर भी नहीं है। जबकि आर्थिक राशि प्राप्ति की रसीद पर रजिस्टर्ड नंबर लिखा होना आवश्यक है। 

posted by Admin
148

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->