शिंदे की छावनी स्थित पेट्रोल पंप में अचानक लगी आग , कर्मचारियों ने सूझ बूझ से बुझाई


ग्वालियर। ग्वालियर महानगर के शिंदे की छावनी कांग्रेस कार्यालय के पास स्थित पेट्रोल पंप पर आज अपरान्ह अचानक आग भडक गई। मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तत्काल पेट्रोल पंप पर रखे फायर उपकरणों से आग पर डालकर काबू पा लिया। इससे एक बडा हादसा टल गया क्योंकि पेट्रोल पंप के पास अनेकों दो पहिया चार पहिया वाहन खडे रहते है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज अपरान्ह शिंदे की छावनी स्थित पेट्रोल पंप पर आग भडक गई। आग की चिंगारी देखते ही पेट्रोल पंप के कर्मचारी हरकत में आये और उन्होंने आग लगते ही पंप पर पेट्रोल डालना बंद कर दिया।  पंप पर रखे फायर बुझाने के उपकरणों से तत्काल गैस को उालकर आग पर काबू पा लिया। यदि कर्मचारी थोडी देर करते तो एक बडा हादसा हो सकता था। पेट्रोल पंप पर आग लगी देख भगदड मच गई। पास ही कांग्रेस कार्यालय पर आने वाले भी मौके पर सहायता के लिए भागे लेकिन उससे पहले ही कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। 
सूत्र बताते है कि यदि आग ज्यादा फैल जाती तो पास खडे दो पहिया चार पहिया वाहनों को भी चपेट में ले लेती और पास के ही कांग्रेस कार्यालय तक भी फैल सकती थी। लेकिन उससे पहले ही कर्मचारियों  ने आग पर काबू पा लिया। और एक बडा हादसा होने से टल गया।आग कैसे लगी इसका तत्काल पता नहीं चल सका है। संभवतः किसी ने बीडी पीकर फैंकी उससे आग भडकी। 

posted by Admin
136

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->