लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: 15 हजार की रिश्वत लेते बिजली विभाग के जेई समेत 2 को पकड़ा

भोपाल| भोपाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विद्युत मंडल कार्यालय छोला में पदस्थ एई (AE) और जेई (JE) को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। कार्रवाई में AE राजेंद्र वरवड़े और JE अमित कुमार उपाध्याय को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया। बताया गया कि आरोपियों ने बिजली मीटर लगाने के एवज में घूस मांगी थी।
जानकारी के मुताबिक, शिकायतकर्ता तारिक सिद्दीकी अपने मकान में किरायेदार रखने के लिए नया बिजली मीटर लगवाना चाहता था। इसके लिए वह छोला स्थित विद्युत कार्यालय पहुंचा था। आरोप है कि अधिकारियों ने मकान से जुड़े पुराने मामले का हवाला देते हुए चालान बनाने की बात कही और इस कार्रवाई से बचाने तथा मीटर लगवाने के बदले 20 हजार की रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता रिश्वत देने के पक्ष में नहीं था, जिसके बाद उसने 7 सितंबर को लोकायुक्त भोपाल में शिकायत की। शिकायत का सत्यापन कराया गया और आरोप सही पाए जाने के बाद लोकायुक्त टीम ने 9 सितंबर को ट्रैप की कार्रवाई की। ट्रैप के दौरान दोनों अधिकारियों को 15 हजार की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। मामले में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई की जा रही है। लोकायुक्त की इस कार्रवाई में उप पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में निरीक्षक घनश्याम सिंह मर्सकोले सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

posted by Admin
504

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->