गोकुल बंसल ने सदस्यता जमा करने को आवेदन दावा किया

ग्वालियर। व्यापार समिति दाल बाजार के 24 सितंबर को प्रस्तावित चुनावों के लिये पूर्व अध्यक्ष गोकुल बंसल ने समिति के निर्वाचन अधिकारी कृष्ण गोपाल अग्रवाल के समक्ष अपनी सदस्यता शुल्क जमा करने के लिये आवेदन लगा दिया है। गोकुल बंसल ने आवेदन में कहा है कि माननीय न्यायालय ने 8 सितंबर को प्रार्थी के बकाया शुल्क जमा करने की अनुमति दे दी है, इसीलिये प्रार्थी का सदस्यता शुल्क तत्काल जमा किया जाये।
प्रार्थी गोकुल बंसल ने कहा है कि प्रार्थी को व्यापार समिति दाल बाजार ने असत्य मिथ्या आधार पर सदस्यता से निष्कासित कर दिया था जिसके विरूद्ध प्रार्थी द्वारा न्यायालय माननीय पन्द्रहवें व्यवहार न्यायाधीश कनिष्ठ खंड ग्वालियर के समक्ष दीवानी वाद प्रस्तुत किया था। जिसके आधार पर प्रार्थी को आज बकाया शुल्क जमा करने की अनुमति मिल गई है। 

posted by Admin
578

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->