एआई के क्षेत्र में रोजगार के अवसर पर आयोजित हुई कार्यशाला


मीडिया प्रभारी डॉ सुयश एवं डॉ राजनारायण शर्मा ने जानकारी प्रदान की, कि स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंन्तर्गत प्राचार्य डॉ सरिता श्रीवास्तव के संरक्षण व ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट ऑफीसर डॉ राजश्री मिश्रा के मार्गदर्शन में शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय व जिंट इंस्टीट्‌यूट के संयुक्त तत्वधान में कैरियर गाइडस एंड इमर्जिंग टेक्नोलॉजी पर कार्यशाला का आयोजन किया गया

कार्यशाला में जिंट इंस्टीट्यूट से विशेषज्ञो ने छात्रों को एआई टूल्स के अन्तर्गत हगिंग फैस, ब्लेड मॉडल, क्लॉड आदि की विस्तृत जानकारी दी. कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों ने एआई के क्षेत्र में रोजगार के अवसरों की भी जानकारी प्राप्त की और विशेषज्ञों से अपनी जिज्ञासाओं के समाधान प्राप्त किये. कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ आरके खरे ने छात्र-छात्राओं को कार्यशाला का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया. प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ राजश्री मिश्रा ने विद्यार्थियों को कार्यशाला की रूपरेखा के बारे में जानकारी प्रदान की. डॉ गरिमा शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया व डॉ शोभा गोयल ने आभार प्रदर्शन किया. अवसर पर लगभग डेढ़ सौ छात्रों के साथ डॉ अनिल शुक्ला, डॉ आरती चतुर्वेदी, डॉ अनु बंसल, डॉ किरन भदौरिया, डॉ नीतू गोस्वामी, डॉ आसमां हुसैन, श्रीमती रंजना दीक्षित, उपस्थित रहे

posted by Admin
7

Advertisement

sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
sandhyadesh
Get In Touch

Padav, Dafrin Sarai, Gwalior (M.P.)

98930-23728

sandhyadesh@gmail.com

Follow Us

© Sandhyadesh. All Rights Reserved. Developed by Anuj Mathur

<1-------Google-aNALY-------->