अचलेश्वर मंदिर पर लगा आयुर्वेदिक एवं रक्तदान शिविर
ग्वालियर। अचलेश्वर मंदिर परिसर में आयुर्वेदिक स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन डॉ. प्रवेश मिश्रा एवं डॉ. देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में झंडू इमामी लिमिटेड द्वारा किया गया। शिविर में करीब 180 लोगों की बीएमडी जांच की गई। साथ ही जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। शिविर के दौरान 30 लोगों ने रक्तदान किया। इस अवसर पर अचलेश्वर ट्रस्ट के राजीव चडढ़ा, पूर्व सूचना सचिव महेंद्र भदकारिया, झंडू इमामी से महेंद्र सेन, सन फार्मा से दीपक जैन, डब्ल्यूपीएल से अजय वर्मा तथा नवयुवक उसरेटें सेन समाज से राकेश सविता उपस्थित रहे। शिविर में मरीजों का निःशुल्क अस्थि परीक्षण टेस्ट (बीएमडी) के साथ ही ब्लड शुगर, बीपी एवं नाड़ी परीक्षण भी अनुभवी विशेषज्ञों द्वारा किया गया।
श्री अचलेश्वर महादेव ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित उक्त निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श शिविर में पाइल्स, फिशर, फिस्टुला, पेट एवं गुदा रोग, चर्म रोग, लिवर रोग, किडनी रोग, प्रोस्टेट की समस्या, टायफाईड, मलेरिया आदि रोगों का जांच परीक्षण कर वरिष्ठ आयुर्वेदिक चिकित्सकांे ने उपचार एवं रोग से स्थायी निदान के संबंध में परामर्श दिया। शिविर में शास. आयुर्वेद महाविद्यालय एवं चिकित्सालय के सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवेश कुमार मिश्रा एवं जाने माने पेट व गुदा रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेन्द्र सिंह ने मरीजों का जांच परीक्षण कर उपयोगी परामर्श प्रदान किया।